युवती ने शादीशुदा शख़्स पर लगाया रेप का आरोप, सरस्वती नगर थाने में दर्ज हुआ केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाने में रेप का केस दर्ज किया गया है। शादीशुदा शख्श ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को प्यार में फंसाया। मौका पाकर उसका फायदा उठाया और जब बात रिश्ते को बढ़ाने की आई तो युवती को ठुकरा दिया।
इस मामले की शिकायत युवती ने इस साल मार्च में की थी। पुलिस ने जांच में सभी तथ्यों को सही पाया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी प्राइवेट फर्म में काम करता ता है।
युवती राजनांदगांव जिला प्रशासन में संविदा पर नौकरी करती है।




