पंचतत्व में विलीन हुई राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव, श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

सरगुजा स्टेट की राजमाता और अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री देवेन्द्र कुमारी सिंह देव का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ रानी तालाब अंबिकापुर में किया गया। देवेन्द्र कुमारी सिंह देव छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माता है।

बता दें कि उनका निधन 10 फरवरी सोमवार को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में हुआ था। राजमाता का पार्थिव शरीर 11 फरवरी मंगलवार को सुबह विशेष विमान से अंबिकापुर लाया गया था और अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। 

सरगुजा के राजमाता की अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों सहित जन सैलाब उमड़ पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button