छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा 30 दिन का आकस्मिक अवकाश

रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। सरकार ने राज्‍य के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी को आकस्मिक अवकाश में बढ़ोतरी की सौगात दी है। सरकारी कर्मियों के आकस्मिक अवकाश में की गई वृद्धि को लेकर सरकार ने गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार राज्‍य के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक वर्ष में अब 30 दिन आकस्मिक अवकाश मिलेगा। अभी तक सरकारी कर्मियों को केवल 18 दिन का ही आकस्‍मिक अवकाश मिलता था।
बता दें प्रदेश में ढाई लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी कार्यरत है, कर्मचारियों से जुड़े सभी संगठनों ने सामूहिक रूप से सरकार को इस बाबत कई बार अलग अलग माध्यम से सूचना देकर मांग की थी, आखिरकार कर्मचारियों की मांग को स्वीकार करते हुए शासन ने कर्मचारी हित में ये निर्णय लिया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button