Greater Noida: मंगलमय कॉलेज में छोले भटूरे में कीड़े मिलने पर छात्रों और कैंटीन स्टाफ के बीच हुई लड़ाई (Watch Viral Video)

Viral Video: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के नॉलेज पार्क (Knowledge Park) में मंगलमय कॉलेज (Mangalmay College) में छात्रों और कैंटीन स्टाफ के बीच झड़प हो गई.  छात्रों का आरोप है कि कॉलेज की कैंटीन (College Canteen) में परोसे गए छोले भटूरे (Chole Bhature) में कीड़े मिले थे. यह मामला तब सामने आया जब छात्र खाना खा रहे थे और उन्हें खाने में कीड़े (Worms) मिले. इसके बाद, छात्रों ने तुरंत खाना खाना बंद कर दिया, फिर उन्होंने कैंटीन और कॉलेज के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया. स्थिति बिगड़ गई और छात्रों और स्टाफ के बीच लड़ाई हो गई, जिसके दौरान कैंटीन में तोड़फोड़ की गई. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं.  यह भी पढ़ें: Worms Found In Mid-Day Meal: कर्नाटक में स्कूल के बच्चों की सेहत से खिलवाड़! मिड-डे मील के खाने में मिले कीड़े

मंगलमय कॉलेज कैंटीन में छोले भटूरे में निकले कीड़े, मारपीट

greater-noida-fight-broke-out-between-students-and-canteen-staff-at-mangalmay-college-after-worms-were-found-in-chole-bhature-watch-viral-video




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button