देश दुनियाशहर एवं राज्य

तलाकशुदा से बनाए अवैध संबंध फिर बनाया निजी पलों का MMS

देहरादून।    उत्तराखंड के देहरादून में एक युवक ने शादीशुदा महिला को अपने प्यार के जाल में फंसा कर धोखा दे दिया। महिला ने युवक के प्यार में पड़कर अपने पति से तलाक तक ले लिया। साथ ही उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इस दौरान उसने महिला के साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध भी बनाए। लेकिन जब महिला ने शादी करने की बात कही तो आरोपी फरार हो गया। पूरा मामला अब थाने तक पहुंच गया है।

दरअसल देहरादून से यह पूरा मामला सामने आया है। यहां महिला ने पुलिस से शिकायत में बताया कि उसकी पहचान अरपान गोयल नाम के युवक से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया। इसके आगे महिला ने बताया कि पहले युवक ने उसके साथ शादी करने की बात कर बहकाया जिसकी वजह से उसने पति के साथ तलाक भी ले लिया।

इसके बाद महिला आरोपी के साथ लिवइन में रहने लगी। इस दौरान लगातार आरोपी पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा यह कहते हुए कि कुछ दिन बाद दोनों आर्य समाज मंदिर में शादी करेंगे। इस बीच आरोपी ने शादी से मना कर दिया।पीड़िता का आरोप है कि साथ में रहते हुए पीड़िता के दो लाख रुपये के गहने बिकवा दिए। इसके अलावा भी कई हजार रुपये उससे उधार लिए। आरोप है कि युवक ने दोनों के बीच के पल का वीडियो भी बना लिया था जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button