#Social

Hardoi: दर्दनाक हादसा,तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार तीन लोगों को रौंदा


Hardoi हरदोई: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हरदोई शाहजहांपुर हाईवे पर एलआईसी ऑफिस और कोतवाली के बीच रविवार सुबह करीब 3:00 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक को घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया जो खतरे से बाहर है। उन्नाव जिले के आवास विकास निवासी सुमित (30) अपनी पत्नी संगीता कुमारी (26) के साथ अपने भतीजे विराट के जन्मदिन में शामिल होने रामपुर गए थे। सुमित के मुताबिक जन्मदिन पार्टी के दौरान दोनों में कुछ बातचीत हुई जिससे नाराज होकर वह अपनी पत्नी संगीता कुमारी और दूसरे भतीजे लकी (19) के साथ बाइक से अपने घर के लिए निकल पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button