गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, अस्तपाल में भर्ती, संपर्क में आए लोगों से की जांच की गुजारिश

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शुरूआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट जांच करवाया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने अनुरोध करते हुए लिखा है कि हाल के दिनों में जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, कृपया कर खुद को आइसोलेट करें और जांच करवाएं।

देश में कोविड-19 आउटब्रेक की शुरुआत से ही शाह लगातार मॉनिटरिंग में लगे थे। राजधानी दिल्‍ली की स्थिति को उन्‍होंने पर्सनली मॉनिटर किया। वह गृह और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अधिकारियों संग बैठक कर कोविड-19 की ताजा स्थिति पर अपडेट लेते थे। लॉकडाउन के बाद देश में अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर गाइडलाइंस तैयार करवाने में भी शाह की अहम भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button