केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह AIIMS से हुए डिस्चार्ज… बुखार की शिकायत के बाद हुए थे एडमिट

नई दिल्ली । गृह मंत्री अमित शाह आज एम्स से डिस्चार्ज किए गए हैं। कल ही एम्स ने बयान जारी करके कहा था कि गृह मंत्री अमित शाह ठीक हो चुके हैं और उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अमित शाह 18 अगस्त को हल्के बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स में एडमिट हुए थे।
आपको बता दें कि 2 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 अगस्त को उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद वह होम आइसोलेशन हुए थे।
कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, ‘मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं। इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया, उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं.’


