#Social

HP: गोल्डन टैंपल-बाघा बॉर्डर पहुंचे विब्ग्योर के बच्चे


Kullu. कुल्लू। विब्ग्योर वल्र्ड स्कूल पिपलागे के कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों को अमृतसर गोल्डन टैंपल, बाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग और कपूरथला स्थित साइंस सिटी का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर अपने अध्यापकों द्वारा उक्त स्थानों के इतिहास और वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने एम्यूजमेंट पार्क व मनोरंजन पार्क का भी आनंद लिया। यह भ्रमण 11 से 14 अक्तूबर तक करवाया गया। सभी विद्यार्थियों ने जहां उक्त स्थानों के बारे में जाना। वहीं पूरे भ्रमण में खूब मनोरंजन किया। सामाजिक विज्ञान और विज्ञान अध्यापिका पिंकी पराशर और अनिता ठाकुर के मार्गदर्शन में उक्त भ्रमण का सफल आयोजन किया। इसके अतिरिक्त स्कूल चेयरमैन रोहित पराशर ने इस भ्रमण का पूरा जिम्मा संभाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button