#Social
Up News: नाबालिग से दुष्कर्म कर आरोपी फरार

Up News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। लड़की अपने घर में अकेली थी, इसी दौरान आरोपी युवक उसके घर में घुस गया। आरोपी ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजने के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच में जुट गई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की अपने घर में अकेली थी।
लड़की के परिवार के लोग अपने-अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। लड़की को अकेला छोड़कर अपने ननिहाल में रहने वाला मो. मुबारक (19) नामक युवक उसके घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद वह लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। उसने शोर मचाया तो युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पीड़िता के भाई की पिटाई कर आरोपी फरार हो गया |
इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर घटना की जानकारी दी। परिजनों समेत गांव के लोग पुलिस से आरोपी युवक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।जानकारी देते हुए पियर थाना प्रभारी पंकज यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




