छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

पुष्प स्टील एंड माइनिंग के छत्तीसगढ़ के सैकड़ों लोगों को निकाल बाहर किया नौकरी से, भाजपा का मिला साथ, चक्काजाम की तैयारी

भानुप्रतापपुर/ कांकेर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के दौरान ग्राम चेमल जाना हुआ। जहां स्थानीय युवकों भेंट हुई। युवकों का कहना है कि पुष्प स्टील एंड माइनिंग कंपनी के द्वारा आसपास के 5 गांव के युवाओं को साथ ही स्थानीय छत्तीसगढ़ के रहने वाले युवाओं को कार्य से निकाल दिया गया है। इन युवाओं का आरोप है कि केवल छत्तीसगढ़ के लोगों को काम से निकाला गया है जबकि बाहर के लोग अभी भी नौकरी कर रहे हैं।
इसके साथ ही इन स्थानीय युवाओं के स्थान पर बिहार, मध्यप्रदेश व अन्य प्रदेश से कर्मचारी ला कर उनसे काम लिया जा रहा है। कर्मचारियों से बातचीत के दौरान यह भी पता चला कि कर्मचारियों में किसी को 2 माह तो किसी को 1 माह से वेतन प्राप्त नही हुआ है। मज़े की बात यह है कि 50 से अधिक कर्मचारियों को काम से निकाल दिया गया है और प्रबंधन को इस संबंध में कोई जानकारी नही है।
प्रबंधन से बातचीत करने का प्रयास किया गया। प्रबंधन से आये व्यक्ति ने गोल मोल जवाब देकर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास किया है। इससे साबित होता है कि प्रबंधन के ऊपर सरकार का कोई नियंत्रण नही है। स्थानीय युवाओं से रोजगार छीना जा रहा है। इसके बावजूद सरकार मौन है।
पुष्प माइंस के द्वारा लगातार कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों से 8 घंटे के बजाए 12 घंटे काम लिया जा रहा है। ओवर टाइम काम का पैसा भी नही दिया जा रहा है। ऐसी शिकायत कर्मचारियों के द्वारा मेरे पास किया गया है।
गांव वालों का कहना है कि माइंस के द्वारा क्षेत्र के पर्यावरण को भी नुकसान किया जा रहा है। देखने पर पता चला कि पूरा सड़क खराब हो चुका है। गांव धूल से भर गया है। सड़को पर पानी का छिड़काव नही हो रहा है।
इन सभी मुद्दों को लेकर मैंने वेलफेयर कमिश्नर और कांकेर कलेक्टर से फोन पर बातचीत किया है। समाधान नही होने पर भानुप्रतापपुर में चक्का जाम करने की चेतावनी दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button