क्राइमदेश दुनियाशहर एवं राज्य
दरिंदगी; चरित्र शंका में महिला के बाल काटे, ग्लानि से कर ली खुदकुशी
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चरित्र संदेह पर रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके बाल काट डाला। प्रताड़ना से आहत महिला ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय एकता मेहरा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला पर उसके पड़ोसी व रिश्तेदार चरित्र संदेह करते थे। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के कमलनगर वार्ड नं 12 की है।



