छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

विहिप के नेता चखेंगे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद, दो दिन तक प्रदेश में हिंदूवादी नेताओं का जमावड़ा

रायपुर। विश्व हिंदू परिषद के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ में जुटने वाले हैं।   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ी वाद काे देखते हुए अब भाजपा और उससे जुड़े संगठन भी छत्तीसगढ़ी वाद की तरफ रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि राजधानी रायपुर में कोई राष्ट्रीय स्तर की बैठक हो और उसमें छत्तीसगढ़ व्यंजन न रखे जाएं ऐसा होता नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में भी देश के आरएसएस के दिग्गज यहां पर छत्तीसगढ़ व्यंजन का स्वाद चखकर गए है। अब पहली बार देश भर के विश्व हिंदू परिषद के दिग्गज रायपुर में 22 से 26 जून तक कमल विहार के माहेश्वरी भवन में होने वाली राष्ट्रीय बैठक के लिए जुटने वाले हैं। चूंकि चार दिनों तक बैठक इन हाउस होगी ऐसे में सभी के लिए खाने का इंतजाम भी भवन में किया गया है। यूं तो रोज के खाने के साथ कोई न कोई छत्तीसगढ़ी व्यंजन रहेगा, लेकिन मुख्य बैठक जब 24 जून को प्रारंभ होगी तो इसमें ठेठरी, खुरमी, चीला, फररा और चौसेला के साथ कई प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजन रहेंगे। इसी के साथ इस दिन सभी अतिथियों का छत्तीसगढ़ी नृत्यों से स्वागत भी होगा।

बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्वयं संघ के पूर्व सरकार्यवाह और विहिप के पालक अधिकारी भैयाजी जोशी, संगठन महामंत्री विनायक देशपांडे आज शाम तक आ जाएंगे। विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंग, कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, महामंत्री मिलिंद पराठे के साथ सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी कल पहुंचेंगे। कल राष्ट्रीय टोली की बैठक होगी। इसमें मुख्य बैठक के लिए एजेंडा तय होगा। टोली के सारे सदस्य भी बुधवार को पहुंच जाएंगे। बैठक में शिरकत करने 44 संगठन राज्यों के अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और महामंत्री बुधवार और गुरुवार तक आएंगे।
एक दिन छत्तीसगढ़ी उत्सव
मुख्य बैठक का प्रारंभ 24 जून से होगा। इसी दिन को छत्तीसगढ़ी उत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया गया है। इसमें जहां हर तरह के छत्तीसगढ़ी पकवान रखे जाएंगे, इसमें छत्तीसगढ़ी मिठाई के रूप में चौसेला को स्थान दिया जाएगा, वहीं अतिथियों का स्वागत कई तरह के छत्तीसगढ़ नृत्यों से किया जाएगा। मुख्य रूप से पंथी और राउत नाचा का आयोजन होगा। इसी के साथ हर दिन के लिए जो खाना बनेगा, उसमें कोई न कोई छत्तीसगढ़ी व्यंजन होगा, साथ ही अलग-अलग राज्यों से आने वाले अतिथियों के लिए उनकी पसंद के भी पकवान बनाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button