Hyderabad’s Taj Banjara Hotel Sealed: हैदराबाद का मशहूर ताज बंजारा होटल सील, ₹1.40 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया न चुकाने पर GHMC ने की कार्रवाई; VIDEO

Hyderabad’s Taj Banjara Hotel Sealed: हैदराबाद का मशहूर ताज बंजारा होटल सील, ₹1.40 करोड़  रुपये का टैक्स बकाया न चुकाने पर GHMC ने की कार्रवाई; VIDEO

Photo- @sudhakarudumula/X

Hyderabad’s Taj Banjara Hotel Sealed: हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में स्थित मशहूर ताज बंजारा होटल को ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (GHMC) ने सील कर दिया है. यह कार्रवाई होटल द्वारा 1.40 करोड़ रुपये का बकाया संपत्ति कर न चुकाने पर की गई है. जानकारी के अनुसार, GHMC ने कई बार होटल प्रबंधन को बकाया टैक्स चुकाने के नोटिस भेजे थे, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला. आखिरकार, सख्त रवैया अपनाते हुए होटल को सील कर दिया गया.

दरअसल, GHMC पूरे शहर में टैक्स वसूली अभियान चला रही है और यह कार्रवाई भी उसी का हिस्सा है.

ये भी पढें: Hyderabad High Speed Rail: जल्द हैदराबाद से चेन्नई और बेंगलुरु का सफ़र होगा सिर्फ 2 घंटो का, 10 घंटे का बचेगा समय

हैदराबाद का मशहूर ताज बंजारा होटल सील

होटल प्रबंधन की चुप्पी

अब तक होटल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि फरवरी 2025 तक ताज बंजारा होटल, ताज होटल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचीबद्ध नहीं है, जिससे होटल के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

GHMC की सख्ती से बढ़ी चिंता

GHMC ने स्पष्ट कर दिया है कि वह शहर में टैक्स चुकाने में आनाकानी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा. इस कार्रवाई ने अन्य होटल और व्यवसायिक संपत्तियों के मालिकों की चिंता बढ़ा दी है.

GHMC का यह कदम नगर निगम के नियमों को सख्ती से लागू करने की ओर इशारा करता है और यह संदेश देता है कि कोई भी टैक्स बकाया रखने वाला कार्रवाई से बच नहीं सकता.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button