छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य
छत्तीसगढ़ में IAS के प्रभार बदले, जल्द ही थोक में तबादले होंगे
रायपुर। चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में दो IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दुर्ग संभाग के आयुक्त महादेव कांवरे अब नई जिम्मेदारी देते हुए विशेष सचिव पर्यावरण, आवास एवं आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं IAS जनक प्रसाद पाठक को दुर्ग संभाग का आयुक्त बनाया गया है। माना जा रहा है कि विगत दिनों चुनाव आयोग की बैठकों के दौरान मिले सुझावों के आधार पर ये बदलाव किए गए हैं संभावना ये भी व्यक्त की जा रही है कि शीघ्र प्रदेश में बड़े स्तर पर आईपीएस व आईएएस के तबादले होंगे।




