छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

बंद पर चैंबर में पड़ी फूट, भाजपा ने कहा अध्यक्ष सरकार के दबाव में

रायपुर. बेमेतरा में युवक की हत्या और सांप्रदायिक दंगे के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के आज प्रदेश व्यापी बंद का आह्वान किया है लेकिन छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा इसे समर्थन देने को लेकर चेंबर में फूट पड़ गई है।  महामंत्री अजय भसीन ने दुर्ग और भिलाई के व्यापारियों को एक पत्र लिखकर कहा है कि वे बंद का समर्थन करते हुए अपनी दुकानें बंद रखें।

दूसरी ओर चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी और अन्य पदाधिकारियों ने कल फैसला किया था कि चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश बंद कराने को लेकर अनिर्णय की स्थिति में है। उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि किसी भी प्रदेश व्यापी बंद का समर्थन लेने के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स को 72 घंटे पहले सूचित करना चाहिए ताकि उस पर सर्व सम्मत फैसला लिया जा सके।

उधर चेंबर के इस फैसले पर भाजपा , आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा है कि हिंदू समाज जागृत हो गया है और वह प्रदेश बंद का समर्थन कर रहा है लेकिन चेंबर से ऐसे फैसले की उम्मीद नहीं थी।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष रहे, भाजपा नेता श्री चंद सुंदरानी ने कहा कि कोई भी घटना बताकर नहीं आती। अगर किसी की हत्या हुई है और हिंदू समाज उससे आहत है तो बंद का समर्थन करना था। इसके लिए 71 घंटे पहले सूचना देने का हवाला देना यह दर्शाता है कि चेंबर सरकार के दबाव में है। उसे हिन्दू समाज की भावनाओं से कोई लेना देना नही है। प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दबाव में फैसला कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button