दिल्ली। भारतीय वायसेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में बालाकोट में जैश के मुहम्मद के आतंकी शिविरों को निशाना बनाए जाने वाले एयर स्ट्राइक का प्रमोशनल वीडिया जारी किया गया है। इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे केवल 90 सेंकड में हमारे जवानों ने पाक के सैंकड़ों कैंपों को ध्वस्त किया था।

आपको बता दें इसी साल 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने भारतीय सेना की एक बस को निशाना बनाकर उसे उड़ा दिया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। घटना की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के इस आतंकी संगठन को सबक सिखाने की जिम्मेदारी ली। उसने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविरों को निशाना बनाया और मात्र 90 सेकंड में इस आतंकी संगठन की तबाही की कहानी लिखकर मिशन को पूरा किया। इस हमले में भारतीय सेना द्वारा मिराज-2000 जैसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया था। मिराज के ही एक पायलट ने बताया कि इस ऑपरेशन के बारे में हमारे घर के लोग भी नहीं जानते थे। हम वहां गए और बम फेंक कर वापस आ गए।

वीडियो साभार: ANI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button