IPL से पहले सामने आया MS धोनी का नया लुक, रॉकस्टार के रूप में दिखे खिलाड़ी …
MS Dhoni's new look surfaced before IPL, players seen as Rockstar…
दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैचों में ही खेलते हुए ही नजर आते हैं. उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए एक साल से ज्यादा का समय गुजर गया है. वहीं, अब IPL-14 का दूसरे चरण 19 सितंबर से एक बार फिर से शुरू होने वाला है. जिसमें धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते दिखेंगे, वहीं उससे पहले उनका रॉकस्टार वाला लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि आपने महेंद्र सिंह धोनी को शायद इससे पहले ऐसे लुक में कभी नहीं देखा होगा. IPL के ऑफिशियल प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने धोनी के इस नए लुक का एक फोटो शेयर किया और इसकी एक झलक फैन्स तक पहुंचाई है.




