IPL 2020 : IPL में आज RCB के सामने होगी SRH की बड़ी चुनौती

दुबई। IPL 2020 मुकाबले में आज RCB के सामने SRH की चुनौती होगी। एक तरफ जहां हैदराबाद की कमान डेविड वॉर्नर के हाथों में है वहीं आरसीबी के कप्तान विराट कोहली होंगे। इस सीजन में अबतक दो मुकाबले खेले गए है जो बेहद रोमांचक रहे है। ऐसे में फैन्स की उम्मीदें आज के मैच को लेकर काफी बढ़ जाती हैं।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों की बात करें तो दोनों के पास ही विस्फोटक बल्लेबाजों की कमी नहीं हैं और यह बल्लेबाज मैच का रूख पलटने का पूरा माद्दा रखते है। बेंगलोर की टीम में कप्तान विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच शामिल है वहीं हेदराबाद के पास डेविड वार्नर, फेबियन एलेन, केन विलियम्सन और मनीष पांडे हैं।
गेंदबाजी की बात करें तो हेदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे और उनका साथ देने के लिए संदीप शर्मा, सिद्धार्थ और बासिल थम्पी जैसे गेंदबाज हैं। स्पिन डिपार्टमेंट में मोहम्मद नबी और राशिद खान जैसे टॉप गेंदबाज शामिल है। आरसीबी के पास भी स्पिन गेंदबाजी में अच्छा विकल्प हैं. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के अलावा वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, एडम जम्पा और मोइन अली जैसे अनुभवी गेंदबाज टीम का हिस्सा हैं। तेज गेंदबाजों के रूप में मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और डेल स्टेन मौजूद है।




