IPL: KKR Vs RCB: कोलकाता का मुकाबला बेंगलुरु से… कोलकाता के पास जीत की हैट्रिक लगाने का होगा मौका

IPL: 2020 : आईपीएल के 13वें सीजन का 28वां मैच KKR और RCB के बीच आज शारजाह में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में केकेआर तीसरे और आरसीबी चौथे स्थान पर है।
मैच में कोलकाता के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका रहेगा। केकेआर ने पिछले दोनों मैच आखिरी ओवरों में रोमांचक तरीके से जीते हैं। पहले उसने चेन्नई को 10 रन और फिर पंजाब को 2 रन से हराया था। वहीं, बेंगलुरु ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।
केकेआर के लिए चोटिल आंद्रे रसेल और सुनील नरेन का संदिग्ध एक्शन चिंता का सबब बनी हुई है। ऐसे में दोनों को टीम में जगह न मिलने की हालत में टॉम बेंटन और लॉकी फर्ग्युसन को जगह मिल सकती है।
शुरुआती मुकाबलों में रन के लिए तरस रहे आरसीबी के कप्तान विराट कोहली पुराने रंग में दिख रहे हैं। कोहली ने पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ शानदार 90 रन की पारी खेली थी। इससे पहले भी कोहली ने राजस्थान के खिलाफ नाबाद फिफ्टी लगाई थी।




