IPL: RCB Vs KXIP : लगातार 5 मैच हारने के बाद किंग्स इलेवन का मुकाबला आरसीबी से…

IPL 2020 : आईपीएल के 13वें सीजन का 31वां मैच RCB और KXIP के बीच शारजाह में साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। लगातार 5 मैच हारने के बाद पंजाब इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा। सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों में भिड़ंत हुई थी, तब पंजाब ने बेंगलुरु को 97 रन से हराया था। यह इस सीजन में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। पिछले 5 मुकाबलों की बात करें, तो 3 बार बेंगलुरु और 2 बार पंजाब ने जीत दर्ज की है।

आईपीएल के इस सीजन में पंजाब ने अब तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने कुल 6 मैच हारे हैं और सिर्फ एक मैच बेंगलुरु के खिलाफ ही जीता है। ऐसे में पंजाब दोबारा बेंगलुरु के खिलाफ जीत दर्ज कर अपनी हार की चेन को तोड़ना चाहेगी।

यूनिवर्स बॉस के नाम से फेमस क्रिस गेल पूरी तरह फिट हो गए हैं। पेट में इंफेक्शन की वजह से वे पिछले कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे। टीम के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर वीडियो में उन्होंने कहा कि इंतजार खत्म हुआ। उन्होंने कहा कि आईपीएल में अभी टीम का सफर खत्म नहीं हुआ है। अभी लीग में 7 मुकाबले बचे हुए हैं। हम सातों मैच जीत सकते हैं।

लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पंजाब के कप्तान केएल राहुल (387) और मयंक अग्रवाल (337) सबसे आगे हैं। दोनों ने सीजन में एक-एक शतक भी जड़ा है। राहुल ने तो बेंगलुरु के खिलाफ की शानदार शतक जड़ा था।

कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का लय में लौटना बेंगलुरु के लिए अच्छे संकेत हैं। डिविलियर्स ने पिछले मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ 33 बॉल पर 73 रन की पारी खेली थी। वहीं, कोहली भी सीजन में अब तक 2 फिफ्टी लगा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button