#Social

एनआईटी में छेड़ा गया स्वच्छता अभियान


Hamirpur. हमीरपुर। निदेशक प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी और कुलसचिव डा. अर्चना नानोटी के आह्वान पर उनकी अगुवाई में शुरू किए गए स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को 10 बजे से एक बजे तक एनआईटी के धौलाधार ब्वायज हॉस्टल और नीलकंठ ब्वायज हॉस्टल में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों, हॉस्टल समिति के सदस्यों और हॉस्टल निवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए एसोसिएट डीन डा. प्रदीप कुमार, मुख्य वार्डन डा. कुलदीप कुमार शर्मा, स्वच्छ भारत अभियान प्रभारी डा. राहुल साहा, स्वच्छता प्रभारी डा. अरविंद के. गथानिया, वार्डन डा. विक्रम वर्मा (वार्डन धौलाधार ब्वायज हॉस्टल) सहायक वार्डन ह माद सिद्दीकी (डीबीएच) और डा. टी. गणेश (वार्डन नीलकंठ ब्वायज हॉस्टल)

उपस्थित रहे।

इनके अलावा हॉस्टल कर्मचारी तेज कुमार, दविंदर वर्मा, विनोद कुमार और अटेंडेंट कुलभूषण एवं बलविंदर ने भी इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। हॉस्टल सचिव दिलीप बैरवा, खेल सचिव राघव शर्मा, खेल संयुक्त सचिव नमन शर्मा, मेस सचिव आदित्य धीमान, मेस संयुक्त सचिव हिमांशु शर्मा, अनुशासन सचिव ऋतिक कुमार, संयुक्त सचिव अभय धीमान, नीलकंठ ब्वायज हॉस्टल के हॉस्टल सचिव क्रिश भूतानी और मेस सचिव ओशो सैनी शामिल थे। निगरानी वार्डन डा. विक्रम वर्मा, वार्डन डा. टी गणेश, सहायक वार्डन हम्माद सिद्दीकी और हॉस्टल अटेंडेंट्स द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button