IPL: SRH Vs CSK चेन्नई ने हैदराबाद को 20 रन से हराया.. जीत के साथ CSK की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार…

IPL 2020 : आईपीएल के 13वें सीजन के 29वें मैच में CSK ने SRH को 20 रन से हरा दिया। सीजन में चेन्नई की यह 8 मैच में तीसरी जीत है। इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में छठवें नंबर पर पहुंच गई। चेन्नई ने अब तक हैदराबाद को 14 मैच में 10वीं बार शिकस्त दी है।

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में हैदराबाद 8 विकेट गंवाकर 147 रन ही बना सकी। सनराइजर्स के लिए केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 39 बॉल पर 57 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही थी। उसने 27 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। कप्तान डेविड वॉर्नर 9 और मनीष पांडे 4 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो भी खास नहीं कर सके और 23 रन बनाकर वे भी चलते बने। केन विलियम्सन ने बेयरस्टो के साथ 32 और फिर प्रियम गर्ग (16) के साथ 40 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ड्वेन ब्रावो और कर्ण शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। साथ ही सैम करन, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को 1-1 विकेट मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button