IPS ट्रांसफर, EOW और आईजी सुरक्षा का जिम्मा अब इन्हे

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस फैसले के तहत लखनऊ और कानपुर कमिश्नरेट के संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती बदली गई है.
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पदों में बदलाव किया गया है. यहां बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नियुक्त किया गया है, जबकि अमित वर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) की जिम्मेदारी दी गई है. पहले बबलू कुमार अपराध एवं मुख्यालय संभाल रहे थे और अमित वर्मा कानून एवं व्यवस्था का कार्यभार देख रहे थे. इसके अलावा कानपुर कमिश्नरेट में भी वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती की गई है. यहां विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय), कानपुर नगर बनाया गया है. वहीं, एसएम कासिम आब्दी को पुलिस उपायुक्त (DCP) कानपुर नगर के पद पर तैनात किया गया है.



