Is MS Dhoni Injured? CSK को लगेगा तगड़ा झटका! क्या LSG के खिलाफ मैच में चोटिल हुए एमएस धोनी? होटल जाते समय लंगड़ाते दिखे थाला, देखें वीडियो

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants IPL 2025: क्या एमएस धोनी चोटिल हैं? चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए आईपीएल 2025 मुकाबले में जीत दिलाने के बाद लंगड़ाते हुए देखा गया. इस मुकाबले में चेन्नई ने पांच विकेट से जीत हासिल की और अपनी पांच मैचों की हार की लकीर को तोड़ा. 43 वर्षीय धोनी ने विकेटकीपिंग में शानदार प्रदर्शन किया और फिर बल्ले से भी कमाल दिखाया. उन्होंने मात्र 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें धोनी को होटल पहुंचते समय थोड़ी मुश्किल से चलते हुए देखा गया. फैंस उनकी फिटनेस को लेकर चिंतित हैं, लेकिन अभी तक फ्रेंचाइज़ी या टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

लंगड़ाते हुए देखे गए एमएस धोनी

was-ms-dhoni-injured-in-the-match-against-lsg-thala-was-seen-limping-while-going-to-the-hotel-watch-the-video




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button