बंपर जीत के बाद अब भाजपा में CM चेहरे को लेकर द्वंद्व, रमन सिंह समेत आधा दर्जन दिग्गज दावेदार
रायपुर. प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब पार्टी नई कशमकश से गुजर रही है, दिग्गज नेताओं की जीत के बाद पार्टी के सामने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर संकट खड़ा हो गया है क्योंकि छत्तीसगढ़ में इस बार आधा दर्जन दिग्गज भाजपा नेताओं ने जीत हासिल की है, एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री डॅा. रमन सिंह खुद को सीएम चेहरा मान रहे हैं तो वहीं इस कतार में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव, विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम और विक्रम उसेंडी जैसे बड़े नेता भी हैं, इधर केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, बृजमोहन अग्रवाल जैसे नेता भी अपनी दावेदारी ठोंक चुकी है।
जशपुर में भारी कशमकश वाली पत्थलगांव सहित तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव को बधाई दी है. जूदेव ने कहा कि कांग्रेस ने सरगुजा संभाग से वायदा करके भी मुख्यमंत्री नहीं बनाया था, लेकिन उनकी इच्छा है कि इस बार भाजपा की सरकार में सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री बने. इससे आदिवासी बहुल इलाकों का तेजी से विकास होगा.




