KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Streaming In India: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Streaming In India: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Karachi Kings vs Peshawar Zalmi, Pakistan Super League 2026 32nd Match Live Streaming And Free Telecast In India: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 32वां मुकाबला आज यानी 22 अप्रैल को कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी (KAR vs PES) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम है. कराची किंग्स इस सीजन में 7 मैचों में 3 जीत के साथ सातवें स्थान पर है और टीम लगातार चार हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दूसरी तरफ पेशावर जाल्मी शानदार फॉर्म में है और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है. टीम ने 8 में से 7 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. यह भी पढ़ें: LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

कराची किंग्स को अपने पिछले मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में टीम इस मैच में जीत दर्ज कर वापसी करना चाहेगी. टीम के कप्तान मोईन अली से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इस सीजन 7 पारियों में 401 रन बनाए हैं और टीम को लगातार मजबूत शुरुआत दिलाई है.

सुफियान मुकीम इस सीजन गेंदबाजी में कमाल कर रहे हैं. उन्होंने 7 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं और कराची किंग्स के बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलती है और अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. हालांकि जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, स्पिन गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है.

कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी हेड टू हेड (KAR vs PES Head To Head)

कराची किंग्स बनाम पेशावर के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कराची किंग्स ने 8 मैच जीते हैं, जबकि पेशावर जाल्मी ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार पेशावर जाल्मी का पलड़ा भारी नजर आता है.

कब और कहां देखें कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी मैच? (KAR vs PES 32nd T20 Match Live Streaming)

कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच यह मुकाबला आज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में उपलब्ध नहीं होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KAR vs PES 32nd T20 Match Playing Prediction)

कराची किंग्स: साद बैग (विकेटकीपर), जेसन रॉय, सलमान आगा, रीज़ा हेंड्रिक्स, खुशदिल शाह, मोईन अली (कप्तान), अब्बास अफरीदी, शाहिद अजीज, हसन अली, एडम जाम्पा, मीर हमज़ा.

पेशावर जाल्मी: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, आरोन हार्डी, फरहान यूसुफ, माइकल ब्रैसवेल, इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, सुफियान मुकीम, मोहम्मद बासित, अली रज़ा.

नोट: कराची किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पेशावर जाल्मी क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button