Kerala: घर पर प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में दो और लोग गिरफ्तार

केरल के मलप्पुरम में घर पर प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, ओथुक्कंगल निवासी फातिमा (35) और उसके बेटे अबूबकर सिद्दीकी को प्रसव में सहायता करने के आरोप में हिरासत में लिया गया. इसने बताया कि मामले की जांच के तहत दोनों से विस्तृत पूछताछ की जाएगी.
Source link




