KKR Vs SRH : यूएई में पहली बार नाइट राइडर्स और सनराइजर्स होंगे आमने-सामने…दोनों टीम को पहली जीत का इंतेज़ार..

आइपीएल 2020 : IPL के 13वें सीजन का आठवां मैच KKR और SRH के बीच आज अबु धाबी में खेला जाएगा। दोनों टीमें यूएई में पहली बार आमने-सामने होंगी। इस सीजन के पहले मुकाबले में SRH को RCB के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, KKR को उसके पहले मुकाबले में MI ने हराया था। फिलहाल पॉइंट टेबल में यही दोनों टीमें हैं, जिनका खाता अब तक नहीं खुल पाया है।

कोलकाता को ऑफ स्पिनर और ओपनर बल्लेबाज सुनील नरेन के अलावा आंद्रे रसेल से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी। 2019 सीजन में रसेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 छक्के लगाए थे।

हैदराबाद के पास वॉर्नर के अलावा जॉनी बेयरस्टो, प्रियम गर्ग और मनीष पांडे जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं। वहीं, बॉलिंग में भुवनेश्वर कुमार के अलावा राशिद खान और युवा खलील अहमद भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button