#Social

BIG BREAKING: मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का चलाया कारोबार, पुलिस ने मारा छापा


Sant Kabir Nagar. संत कबीर नगर। संत कबीर नगर पुलिस ने शुक्रवार की शाम को एक साथ दो स्पा सेंटर में छापेमारी की। जहां पर कई युवक व युवतियां टीम को अपत्तिजनक स्थिति में मिले। मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस टीम ने सभी को अपने हिरासत में लिया। उनको गाड़ियों में बैठाकर महिला थाना एवं अन्य स्थान पर ले जाया गया। खलीलाबाद शहर के नेदुला चौराहा और मड़या काली मंदिर के पास बृहस्पतिवार की शाम को तहसीलदार जनार्दन एवं सीओ अजीत चौहान की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने दो स्पा सेंटर पर छापा मारा। जहां पर 17 युवक, युवतियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर जांच पड़ताल एवं लिखा पढ़ी का कार्य शुरुकर दिया। टीम को मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button