#Social

Kushinagar: आम के पेड़ से लटक कर अधेड़ ने की आत्महत्या


Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ में शुक्रवार की सुबह एक 52 वर्षीय व्यक्ति शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर के लोग छठ घाट पर गए कि तब अकेले गर में मौजूद उक्त व्यक्ति ने घर से आधा किलोमीटर दूर नहर के किनारे मौजूद आम के पेड़ से कपड़ा से बने फंदे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर लिया था। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन पेड़ से लटक रहे व्यक्ति को उतार कर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पीएम हेतु भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के मटिहरवा टोला निवासी सुरेश प्रसाद गोंड उर्फ जयनारायण पुत्र गिरिजा शंकर के परिजन शुक्रवार की सुबह पूजा करने गांव बरवा खास स्थित छठ घाट पर गए थे। सुरेश घर में अकेले थे। परिजन करीब आठ बजे पूजा करके घर आए तो सुरेश का पता नहीं चला। कहीं गए होंगे यह सोचकर सब लोग अपने अपने काम में जुट गए। भोजन बनने के बाद एक फिर सुरेश की तलाश होने लगी। इधर गांव का एक युवक आधा किलोमीटर दूर नहर के किनारे किसी कार्यवश गया तो सुरेश को आम के पेड़ से लटकता देख शोर मचाया। परिजनों को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे व शव को उतार सेवरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सुरेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष संजय कुमार भी उक्त अस्पताल पहुंच गए। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा भरकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तहरीर व सुसाइड नोट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button