#Social

Kushinagar: विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए उपकरण वितरण कैंप का हुआ आयोजन


Kushinagarराजापाकड़ कुशीनगर। समेकित शिक्षा के तहत परीषदीय विद्यालयों में नामांकित 6 से 14 आयुवर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण वितरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में निःशुल्क उपकरण मुहैय्या कराया गया। गुरूवार को बीआरसी तमकुही में आयोजित इस शिविर में तमकुही, सेवरही,दुदही एवं फाजिलनगर विकास खंडों के परीषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विशिष्ट आवश्यकता वाले शारीरिक, बौद्धिक, दृष्टि एवं वाक् श्रवण बच्चों को ह्वील चेयर, वैशाखी, कैलीपर, ट्राईसाईकिल, हियरिंग ऐड आदि उपकरण निःशुल्क वितरित किये गये। बीईओ तमकुही सुधीर कुमार ने कहा कि उपकरण मिल जाने से अब ये बच्चे अब खुद ही स्कूल पहुंचेंगे और शिक्षा ग्रहण कर सर्वांगीण विकास करेंगे। इस दौरान सभासद उपेन्द्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप गुप्ता, भाजपा नेता संजय गुप्ता, पूर्व एबीआरसी अमरनाथ यादव, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मंत्री अंजनी सिंह, पूर्व बीआरसी मिनहाज अहमद सिद्दिकी, राजू सिंह, हरिकेश पांडेय, बलवंत बहादुर, जीत बहादुर राय, भीमराव, योगेन्द्र राम, नागेन्द्र चौरसिया, विजय चौधरी, संगीता मिश्रा, अम्बरीश कुमार आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button