#Social

Kushinagar: सड़क पर गिरे डाल से हो रही दुर्घटनाएं


Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: तुर्कपट्टी से कसया जाने वाले मुख्य मार्ग पर छहूँ चौराहे से दो सौ मीटर आगे गिरे हुए एक पेंड़ की डाल से टकराने के कारण आये दिन दुर्घटनायें हो रही हैं।इसके बावजूद विभागीय कर्मचारी इस समस्या से बेखबर बने हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार विगत चार माह पूर्व मुख्य सड़क के किनारे लगे पेड़ों की एक डाल टूटकर गिर पड़ा।जिसकी टहनियाँ तो ग्रामीण काट ले गये किन्तु मोटा हिस्सा सड़क हासिये में दो फुट अन्दर तक पड़ा रहा ।वर्तमान समय में उसपर फैले लताओं के चलते टूटी डाल वाहन चालकों को दूर से नहीं दिख रहा है इसके चलते आये दिन वाहन चालक उससे टकराकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिनों पूर्व कसया की तरफ से तेज गति से आ रहे एक पिकप व स्कूटी सवार दो छात्र उससे टकराकर गिर पड़े। जबकि एक पखवारा पूर्व मोटरसायकिल सवार पति-पत्नी गिरकर घायल हो चुके हैं।ज्ञात हो कि इसी तरह बीस दिन पूर्व छहूँ-जोकवा नहर मार्ग पर एक पेंड़ उखड़कर गिर गया था जिसका जड़ सहित मोटा तना दुर्घटना को दावत दे रहा है। स्थिति यह है कि सरकारी लकड़ी चोरी का मुकदमा दर्ज होने के डर से लोग डाल काट नहीं रहे हैं वहीं दूसरी तरफ लापरवाह विभाग इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है ऐसे में आये दिन दुर्घटना हो रही है और लोग चोटिल हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button