#Social
Lakhisarai: नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित किया गया किया पौधारोपण
Lakhisarai लखीसराय: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 30 के परिया पोखर में नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ,सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी नीतीश कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद कौशल कुमार सिंह की संयुक्त देखरेख में पौधारोपण किया गया । मौके पर नगर कार्यपालक अधिकारी अमित कुमार ने नगर वासियों से प्लास्टिक मुक्त एवं हरियाली युक्त लखीसराय शहर बनाए जाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा से ही मानव जीवन की रक्षा संभव है । उन्होंने नगर वासियों से प्लास्टिक आधारित बैग बहिष्कार करने की भी बातें कहीं । इसके एवज कपड़े एवं अन्य वस्तुओं से बने सामानों का उपयोग किए जाने पर बल दिया। विदित हो कि लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत परिया पोखर को हाल के दिनों में काफी हाईटेक तरीके से डेवलप किया गया है एवं आने वाले दिनों में इसमें नौका विहार सहित कई अन्य पर्यटक कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किए जाने की करवाई पर विचार विमर्श जारी है। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद कर्मी विजय कुमार, विकास कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।




