लॅाक डाउन 4; कुछ ऐसा होगा चौथे चरण का स्वरूप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा है कि 18 मई से देश में लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होगा, परन्तु यह अब तक के लॉकडाउन से अलग होगा। पीएम मोदी ने कहा कि अगले लॉकडाउन में पहले की तरह प्रतिबंध नहीं होंगे और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए कामकाज भी आगे बढ़ेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके सभी नियम और गाइडलाइंस 18 मई से पहले जारी किए जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा है कि ‘सभी एक्सपर्ट और वैज्ञानिक कह रहें हैं कि कोरोना लंबे समय तक हमारे जीवन का हिस्सा बना रहेगा लेकिन हम ऐसा भी नहीं होने दे सकते कि हमारी जिंदगी कोरोना के आसपास ही रह जाए। हम मास्क पहनेंगे, दो गज की दूरी रखेंगे, लेकिन अपने लक्ष्यों को दूर नहीं होने देंगे।”
पीएम मोदी ने कहा, ” लॉकडाउन का चौथा चरण पूरी तरह नए रंग रूप और नए नियमों वाला होगा। राज्यों से मिल रहे सुझावों के आधार पर लॉकडाउन 4 के लिए गाइडलाइंस तैयार किए गए हैं। इसकी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी।”



