#Social
MLA अशोक कोठारी ने दिव्यांगजनों का किया स्वागत
Bhilwaraभीलवाड़ा। विधायक अशोक कोठारी के कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। निर्वाचन के प्रथम वर्ष पूर्ण होने एवं अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विधायक कोष से 55 दिव्यांगों को अतिशीघ्र स्कूटीयां मिलेगी। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, आज मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यालय पर विधायक अशोक कोठारी के अध्यक्षता व शिक्षाविद डॉ. देवेंद्र कुमावत, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप सांखला, युवा मोर्चा के शुभाष सोनी के विशिष्ट आतिथ्य में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनो व दिव्यांग विधानसभा संयोजक पवन लोढ़ा, सहसंयोजक अभिषेक जैन, सदस्य ओमप्रकाश दमामी, सोनिया जाजू, ऋषि लोढ़ा, अशोक टेलर का स्वागत कर तिलक लगाकर, उपरना पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम भारत माता की चित्र पर मालार्पण कर विधायक अशोक कोठारी व अतिथियों द्वारा शुभारंभ किया।




