ट्रोल होने पर नोरा फतेही बोलीं- मुझे इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता

अभिनेत्री नोरा फतेही का मानना है कि वह ‘मीम्स क्वीन’ हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर अपने मीम्स देखकर कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह कहती हैं, “मुझे लगता है कि मैं मीम्स क्वीन हूं। मैं तो इन्हें अपनी स्टोरीज में भी पोस्ट करती हूं। इसलिए मीम्स का मुझ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है क्योंकि इनका स्वभाव ही मजेदार होता है और मैं इन्हें इसी हिसाब से लेती हूं। मेरे अंदर कॉमेडी की एक प्रवृत्ति है।”

नोरा बॉलीवुड में अभिनेत्री बनने के लिए कनाडा से भारत आईं। इसके बाद उन्होंने ‘रोर: टाइगर्स ऑफ सुंदरवंस’ और ‘क्रेजी कुक्कड़ फैमिली’ जैसी फिल्मों में काम भी किया, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाई।

इसके बाद वह ‘बिग बॉस’ और ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ के गाने मनोहरी में दिखीं और उनकी किस्मत बदल गई। लोग नोरा को पहचानने लगे। बीते दिनों ‘दिलबर’ (‘सत्यमेव जयते’) और ‘ओ साकी साकी’ (‘बाटला हाउस’) जैसे गानों पर अपने डांस से नोरा ने खूब शोहरत हासिल की।

छह महीने पहले ट्रक ने मारी थी सलमान खान के भतीजे अब्दुल्ला को टक्कर, सलीम खान ने कुछ ऐसे किया याद

दूरदर्शन ने फैन्स को दिया एक और तोहफा, ‘शक्तिमान’ के बाद हो रही है ‘देख भाई देख’ की वापसी

नोरा आखिरी बार फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आईं, जिसमें श्रद्धा कपूर और वरुण धवन जैसे कलाकार भी थे। नोरा ने ‘स्टारी नाइट्स जेन वाय’ के एक एपिसोड में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातों का खुलासा किया। भारत में इसे जी कैफे पर प्रसारित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button