#Social
Panipat : एटीएम लूटने की कोशिश करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Panipat : हरियाणा में आए दिन लूट की वारदातें सामने आ रही है। ताजा मामला पानीपत से सामने आया जहां एटीएम में लूट का प्रयास वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों से पानीपत की उक्त वारदात के अतिरिक्त घरौंडा में यूको बैंक की दीवार तोड़कर चोरी व एक मोबाइल की दूकान में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है।
आरोपियों की पहचान बाबरपुर निवासी सुरज, शिमला मौलाना गांव निवासी करण, भारत नगर तहसील कैंप निवासी आशु उर्फ बादल व दो आरोपियों की पहचान नाबालिग के रूप में हुई है। उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने शुक्रवार को जिला सचिवाल स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 2/3 जून की रात को किला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कूटानी रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था। जैसे ही आरोपियों ने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया वैसे ही अलार्म बैंक के मुख्यालय में बज गया। गश्त में मौजूद थाना पुलिस की टीम ईआरवी व राइडर कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सीआईए टू पुलिस टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए वीरवार देर शाम को मिली गुप्त सूचना पर चार आरोपियों को बाबरपुर मंडी से गिरफ्तार किया।पुलिस ने शुक्रवार सुबह नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दोनों नाबालिग सहित पांचों आरोपियों ने पानीपत की उक्त वारदात के अतिरिक्त घरौंडा में यूको बैंक की दीवार तोड़कर चोरी व एक मोबाइल की दूकान में चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। करनाल के घरौंडा थाना में उक्त वारदातों बारे अभियोग दर्ज है।




