राजधानी के शीतल होटल में पुलिस ने मारा छापा.. लाखो रुपए के साथ 9 लोगो को पुलिस ने मौके पर धर दबोचा

रायपुर। प्रदेश के राजधानी रायपुर के पास मरीन ड्राइव स्थित शीतल होटल में कमरा बुक कर जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को पुलिस ने मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों में पुलिस का एक बर्खास्त सिपाही भी शामिल है। पुलिस ने जुआरियों के पास ढाई लाख से अधिक नगद और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। तेलीबांधा थाना पुलिस की ने यह कार्रवाई की है।
छापेमारी में गिरफ्तार आरोपियों में शिवम तांडी (29 वर्ष), अभिजीत सिंह (23 वर्ष), राहुल डिंबानी (36 वर्ष), मनोहर सिंह (22 वर्ष), मुकेश नारवानी (34 वर्ष), राजेंद्र साहू (34 वर्ष), मनीष सिंह (25 वर्ष), कमलेश साहू (28 वर्ष) और इमरान कदरी (23 वर्ष) पुलिस का बर्खास्त सिपाही शामिल है।



