PRSU EXAM BREAKING : जारी हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का नया प्रारूप… अब विद्यार्थियों को महाविद्यालय व परीक्षा केंद्र आने की नहीं पड़ेगी आवश्यकता…

रायपुर। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने उत्तर पुस्तिका का प्रारूप जारी कर दिया है। अब विद्यार्थियों को महाविद्यालय एवं परीक्षा केंद्र में आने की आवश्यकता नहीं होगी।

परीक्षार्थी इस बात का ध्यान रखें – 

  1. परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.prsu.ac.in तथा www.prsuuniv.in पर अपलोड किया जाएगा।
  2. परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र मैं दर्शित विषय प्रश्न पत्र अनुसार हल करें।
  3. प्रश्न पत्र प्राप्त न होने की स्थिति में परीक्षार्थी समीपस्थ महाविद्यालय से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं।
  4. उत्तर पुस्तिका के रूप में परीक्षार्थी को सामान्य A4 साइज पेपर अधिकतम 32 पर उत्तर लिखने हेतु उपयोग किया जाना है।
  5. परीक्षार्थी द्वारा उत्तर पुस्तिका का मुख्य पृष्ठ विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त किया जाएगा प्रिंट करने में असुविधा हो तो मुख्य पृष्ठ का प्रारूप A4 साइज के पेपर पर स्वयं भी पेन से बना सकते हैं।
  6. परीक्षार्थी अपनी अंतिम परीक्षा समाप्ति उपरांत 5 दिवस के अन्दर समस्त उत्तर पुस्तिकाओं को एक साथ बंद लिफाफा में परीक्षा केंद्र को डाक / कोरियर / स्पीड पोस्ट से प्रेषित करें।
    पावती रसीद अपने पास सुरक्षित रखें।

PRSU EXAM BREAKING : जारी हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का नया प्रारूप… अब विद्यार्थियों को महाविद्यालय व परीक्षा केंद्र आने की नहीं पड़ेगी आवश्यकता...

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button