CG : प्रदेश के इस जिले में भी लगा लॉकडाउन…. 22 सितंबर से 1 अक्टूबर बंद, कलेक्टर का ने दिए आदेश..
धमतरी । कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। जारी आदेेश के अनुसार 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
बता दे कि धमतरी जिले के शहरी क्षेत्र को 10 कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इनमें धमतरी, कुरुद, मगरलोड, नगरी, भखारा और आमदी शामिल है। वहीं अब लॉकडाउन लागू किया है। इस दौरान सब्जी, फल, किराना की दुकानें भी बंद रहेंगी। सिर्फ अत्यावश्यक सेवाएं दूध, पेट्रोल पंप, मेडिकल और गैस एजेंसी खुली रहेंगी।