#Social
Raipur Breaking: हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पहुंची पुलिस, देखें VIDEO…

Raipur. रायपुर। राजधानी में आपराधिक छवि वाले हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार उस पर एक प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला से डंडे से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है और पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दशमीत चावला ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। 31 मई की रात वे अपने एक दोस्त के साथ वीआईपी रोड स्थित एक क्लब में खाना खाने गए थे। रात करीब 12:15 बजे जब वे क्लब से बाहर निकल रहे थे, तभी रोहित तोमर ने क्लब के गेट के पास खड़े होकर
गालियां देना शुरू कर दिया।




