रायपुर : सीएम बघेल ने राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण की जयंती पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने उनकी कृतियों को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत खड़ी बोली की उनकी रचनाओं ने बड़े वर्ग पर प्रभाव डाला। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। गुप्त जी को उनके कालजयी साहित्य के लिए पद्भभूषण सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्त जी की रचनाएं भारतीय सहित्य की अमूल्य धरोहर हैं जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगीं ।




