रायपुर : छत्तीसगढ़ में हरेली का विशेष महत्व है : अनुसुईया उइके

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने हरेली पर्व पर छत्तीसगढ़वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल उइके ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार का विशेष महत्व है। इस पर्व पर किसान अपने कृषि उपकरणों और कृषि कार्य में सहयोग करने वाले पशुओं की पूजा-अर्चना कर अच्छे फसल की कामना करते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर किसानों सहित प्रदेश के सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।