RAIPUR सड़क हादसा: खड़ी ट्रक को कार ने मारी टक्कर…चार लोगो की मौके पर मौत…दो की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर कल शाम एक तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिसमें चार लोगो की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।
बता दें मिली जानकारी के अनुसार घटना सरगांव थाना चौकी के बरमदेव ढाबा के पास की है। घाटन उस वक्त की है, जब रायपुर निवासी एक परिवार कार में बिलासपुर से अपने घर रायपुर लौट रहा था। इसी सरगांव के बरमदेव ढाबा के पास एक राहगीर को बचाने के चक्कर मे सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराया। हादसे में एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार सभी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया। जहां 3 लोगो की उपचार के दौरान मौत हो गई और 2 और लोगों की हालात गंभीर है।




