रायपुर : ताजा मामला माना स्थित गुरु घासीदास मंदिर का है, जहां लॉक डाउन में भी चोरों के हौसले बुलंद, रोजाना 2 से 3 घटनाओं को दे रहें अंजाम

 

रायपुर । लॉकडाउन के दौरान चोरो के हौसले इस कदर बुलंद है, लोग घरों में कैद हैं। बावजूद शातिर चोरो ने सुने मकान, दुकान के बाद अब मंदिरों को भी निशाना बना रहे है। आंकड़ों की मानें तो रोजाना चोरी की 2 से 3 घटनाएं राजधानी समेत शहर के आउटर में घटित हो रही है।

ताजा मामला माना थाना स्थित बनरसी गाँव में गुरु घासीदास मंदिर में रखे दान पेटी को चोर ने निशाना बनाया है। गांव के जनप्रतिनिधि राजेन्द्र टोडर ने बताया है कि बीते दिनों मंदिर के साफ सफाई के दौरान गांव के बड़े बुजर्ग को बुलाकर दान पेटी को खुलवा कर रकम की गिनती हुई थी। फिर उस रकम को दान पेटी में सुरक्षित रख दिया गया था, जिसके बाद बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के ताला तोड़ कर दान पेटी को चोरी कर फरार हो गया। दूसरे दिन गांव के लोगो ने मंदिर का ताला टूटा देखकर तत्काल माना थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुट गई हालांकि जांच के दौरान पास में स्थित खेत मे दानपेटी का बक्सा मिला, जिसमे शातिर चोरो ने बक्से को वेल्डिंग मशीन के काटकर 40 हजार नगदी लेकर फरार हो गया। फिलहाल, माना थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कुछ संदिग्ध लोगो से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शातिर चोर बनरसी गांव के ही हो सकते है। वही, अज्ञात चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button