रायपुर: दाल मिल व्यवसायी के दफ्तर में हुई चोरी,14 लाख से अधिक की रकम हुई पार

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दाल मिल व्यवसायी के दफ्तर में लाखो रूपए नगद चोरी होने का मामला सामने आया है |

आपको बता दे की घटना 2 जुलाई की है जब दुर्ग निवासी रोहित जसवानी अपने सच्चो सतराम पैलेस इंडस्ट्रीज,ग्राम गोटियारडीह स्थित दाल मिल से रात्रि करीब 7 बजे दफ्तर के गल्ले में 14 लाख रुपए रख टाला लगाकर अपने साथ चाबी लेकर घर के लिए निकले थे |सुबह गार्ड ने कॉल करके रोहित को बताया की दफ्तर के सामने का दरवाज़ा का लॉक टुटा हुआ है और दफ्तर में चोरी हुई है | जब रोहित घटना स्थल पर पहुंचा तो उसने देखा की नगद रकम गायब थी |

रोहित ने पुलिस को बताया की उसके दफ्तर से निकलने के पश्चात वहां पर चौकीदार,मिस्त्री सहित 5 लेबर कार्य पर थे | पुलिस ने रोहित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध IPC की धरा 380 ,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी है |

Related Articles

Back to top button