रायपुर: 4 माह पूर्व हुए युवक मौत… दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की मांग लेकर सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठे परिजन

रायपुर। विधानसभा थाना क्षेत्र के मांढर गांव में 4 माह पूर्व हुए युवक की मौत मामले में आज मृतक के परिजनों ने राजधानी में मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना दिया। परिजनों का कहना है कि युवक आशीष डहरिया की मौत को पुलिस द्वारा आत्महत्या बताया गया है लेकिन उसकी हत्या की गई है।

मामले में मृतक के परिजन इसे हत्या बताते हुए सार्वजनिक रूप से दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग कर रहे हैं। मृतक के पिता सुरेश कुमार डहरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज से 4 माह पूर्व मृतक आशीष डहरिया की हत्या हुई थी।

जिसे पुलिस और डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या घोषित कर दिया था, लेकिन मृत युवक के शरीर मे चोट के निशान थे। हमारी मांग है कि मृतक की दोबारा गांव वालों के सामने पोस्टमार्टम किया जाए। या फिर शार्ट पीएम किया जाए।

वहीं पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि विधानसभा थाना अंतर्गत 4 माह पूर्व युवक की मौत के बाद शव को पीएम के लिए भेज गया था, जिसकी रिपोर्ट में कहा गया था कि युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी। इसी दौरान परिजनों ने बताया कि उनके बेटे के शरीर पर चोट के निशान है और चोट के कारण ही उसकी हत्या हुई है, परिजनों द्वारा बार-बार दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की जा रही थी।

परिजनों की मांग पर थाना प्रभारी ने एसडीएम को पत्र लिखा था, जिसके बाद एसडीएम के आदेश पर शव के उत्खनन की प्रक्रिया की जा रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के चौराहे पर मृतक का पोस्टमार्टम किया जाए, लेकिन डॉक्टर की जो प्रक्रिया होती है उसके अधीन ही पीएम होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button