जीत के बाद रुबीना का हुआ ग्रैंड वेलकम, देखें तस्वीरें

एंटरटेनमेंट। बिग बॉस के घर में 140 दिन का टॉर्चर झेलने के बाद रुबीना दिलैक विजेता बनकर बिग बॉस हाउस से बाहर निकल चुकी हैं। 21 फरवरी की रात कोन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ का ग्रैंड फिनाले हुआ था। जिसमें छोटे पर्दे की ‘छोटी बहू’ सभी पर भारी पड़ी। रुबीना की ये जीत उनके लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं थी।


यह भी पढ़ें –श्री देवी की तीसरी पुण्यतिथि आज, बेटियों को किया गया एयरपोर्ट पर स्पॉट

बिग बॉस खत्म होने के बाद भी रुबीना को मिलने वाले सरप्राइज़ का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। बिग बॉस में जीत हासिल करने के बाद रुबीना जब घर पहुंची तब अभिनव शुक्ला और उनकी फैमिली ने दिया उन्हें जबरदस्त सरप्राइज़। जिसके सामने रुबीना की जीत की खुशी दोगुनी हो गई।

एक बेहद बड़े बोर्ड पर अभिनव ने लिखावाया है ‘वैलकम होम बॉस लेडी’…बोर्ड के आसपास फूलों से डेकोरेशन की गई है। सामने की तरफ बालकनी में रुबीना के निकनेम ‘रुबी’ की लाइट्स लगी हुई हैं। पूरे रूम को फूलों, लाइट्स और गुब्बारों से सजाया गया है। रुबीना जब रूम में पहुंचती हैं तो इस सरप्राइज़ को देख चौंक जाती हैं।

अपनी जीत को रुबीना ने फैमिली और अपने खास फ्रैंड्स के साथ सेलीब्रेट किया। इस सैलीब्रेशन की कुछ तस्वीरें रुबीना ने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की हैं।

इन तस्वीरों में जो सबसे शानदार तस्वीर है वो है इस केक की। रुबीना के लिए खासतौर से ‘बिग बॉस की ट्रॉफी’ वाली वाला केक बनवाया गया था।

इस पार्टी में फैमिली मेंबर्स के अलावा रुबीना और अभिनव के खास दोस्त शरद केलकर, कीर्ति गायकवाड़, और सृष्टि रोड़े शामिल हुए थे। सभी ने मिलकर जमकर पार्टी की और खूब तस्वीरें भी क्लिक करवाईं।

आपको बता दें, कि रुबीना और अभिनव ने बिग बॉस 14 में अपना सफर एक साथ शुरु किया था। दोनों को ही शो का स्ट्रोंग कंटेस्टेंट माना जा रहा था। हांलाकि अभिनव शुक्ला ग्रैंड फिनाले से दो हफ्ते पहले ही शो से आउट हो गए थे। रुबीना आखिर तक टिकी रहीं। और बाकि के चारों कंटेस्टेंट्स अली गोनी, राहुल वैद्य, राखी सांवत और निक्की तंबोली के साथ ग्रैंड फिनाले में पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button