SDO पर दुष्कर्म का आरोप, शिकायत करने पर युवती को धमकियां, पुलिस से भी नहीं मिल रही मदद

SDO accused of rape, threats to the girl for complaining, even police is not getting help

 छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में SDO पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. एक युवती ने सरकंडा थाने में शादी का झांसा देकर रेप किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है. युवती का यह भी आरोप है कि उसे केस वापस लेने धमकी भी मिल रही है. इसलिए वो खुद की सुरक्षा और न्याय के लिए आला अफसरों के चक्कर काट रही है.

दरअसल भिलाई की रहने वाली युवती बिलासपुर में रहकर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात मानवेन्द्र मारकण्डे से हुई. दोनों कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे थे. तभी मानवेन्द्र मारकण्डे ने 30 जनवरी 2021 को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. दोनों के बीच बातचीत हो रही थी.

कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी के दौरान मानवेन्द्र का फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में SDO के पद पर सलेक्शन हो गया. लेकिन युवती का सलेक्शन नहीं हुआ. उसके बाद मानवेंद्र ने युवती से दूरी बनाना शुरू कर दिया. फिर उसने शादी करने से भी इंकार कर दिया. जिसके बाद युवती शादी के लिए दवाब बनाती रही. लेकिन जब वो नहीं माना, तब युवती ने 1 अगस्त को सरकंडा थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद SDO मानवेन्द्र मारकण्डे फरार चल रहा है. पीड़िता के मुताबिक मानवेन्द्र के परिचित उसे केस वापस लेने धमकी दे रहे हैं. जिसकी शिकायत उसने पुलिस के आला अफसरों से भी की है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. अब वह दर-दर की ठोकरें खा रही है. अपनी सुरक्षा और न्याय के लिए गुहार लगा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button